Seeker of Truth

विनम्र निवेदन

साधक भाई-बहनों की एक धारणा बन गयी है कि भगवत्प्राप्ति करने के लिये एकान्त में जाना, तीर्थस्थान में जाना, वन में जाना आवश्यक है। वहाँ जाकर कठोर परिश्रम, साधना-तपस्या करके ही भगवत्प्राप्ति सम्भव है। कई ऐसे प्रचलित भ्रम भी फैले हुए हैं कि स्त्री, शूद्र, वैश्य एवं गृहस्थों का कल्याण नहीं होता। श्रद्धेय श्रीजयदयालजी  गोयन्दका को  जो गीताप्रेस के  संस्थापक थे बहुत छोटी आयु में ही भगवद् दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होने से इनका एकमात्र उद्देश्य जीवों का कल्याण करने का बन गया था। हमारी धारणा में अपने प्रवचनों द्वारा जीवोंका उद्धार करने का अधिकार भी उन्हें भगवान् से प्राप्त हो गया था। हर घर में आध्यात्मिक भावों का प्रचार हो इसलिए "कल्याण" मासिक पत्रिका आरंभ की। वे ऋषिकेश गंगा के उस पार ग्रीष्मकाल में  ३-४ महीने सत्संग हेतु पधारते थे (जहाँ वर्तमान में गीता भवन है)। वहाँ वटवृक्ष के नीचे या गंगा किनारे बालूपर सत्संग कराते थे। गोरखपुर, कलकत्ता आदि स्थानों पर भी उन्होंने अपने प्रवचनों में और पत्रों के माध्यम से जो ऊपर लिखे भ्रम लोगों में फैले रहते हैं, उनका युक्तिसहित निराकरण किया है और सबके लिये भगवत्प्राप्ति कठिन नहीं अपितु सहज है, सभी वर्ग के भाई-बहनों को भगवत्प्राप्ति सुगमता से हो सकती है - इस आशय के प्रवचन और पत्र दिये हैं। भगवत्प्राप्ति कठिन मानने से कठिन और सुगम मानने से सुगम है, यह साधक की मान्यता एवं श्रद्धापर निर्भर है, ऐसा बताया गया है। उनके प्रवचनों को कई सज्जन उस समय लिपिबद्ध कर लेते थे। उन प्रवचनों और पत्रों की सामग्री को एक स्थान पर एकत्रित करने के उद्देश्य से रजिस्टरों में नोट करना शुरू किया गया जो पैड के नाम से प्रचलित हो गए। यहाँ उन पैड को ही प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। आप स्वयं इन्हें पढ़ ही रहे हैं, अच्छे लगे तो दूसरों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

पुस्तक प्राप्ति स्थान

नोट- कुछ पैड की पुस्तक भी प्रकाशित हैं जिन्हे आप निम्न स्थानों पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

1. हरि ॐ तायल, दिल्ली; मो. 98113-93537

2. सुभाषजी गर्ग, नई दिल्ली; मो. 98115-77371

3. श्रीमती अर्चना शर्मा, दिल्ली; मो. 89208-63154

4. श्रीराम सेवा आश्रम, वृन्दावन; मो. 93897-32210

5. खण्डेलवाल एण्ड सन्स, वृन्दावन; मो. 99979-77551

6. श्रीबलराम बाबा, रमण रेती, वृन्दावन; मो. 98370-45960

7. संत निवास, मुरली मनोहर धौरा, बीकानेर; मो. 70736-12820

8. धार्मिक साहित्य सदन, जयपुर; फोन नं. 0141-2570602

9. अग्रवाल एण्ड कम्पनी, जयपुर; मो. 98291-32052

10. श्रीगीता सत्साहित्य विभाग, जोधपुर; मो. 94137-66283

11. श्री नारायण पुस्तक भण्डार, जोधपुर; मो. 98290-24760

12. मुकुन्दजी लाहोटी, सूरत; मो. 82175-76776

13. रामकुमार शर्मा, हनुमानगढ़ टाउन, मो. 99833-51401

14. राधेश्याम अग्रवाल, आगरा; मो. 73106-65813

15. गीता वाटिका, गोरखपुर; मो. 99363-00672

16. कुणाल फैशन, सूरत; मो. 97279-11555

17. सत्यनारायण राजकमल बांगड़, कोलकाता; मो. 93318-28555

18. जे. के. भगत, कोलकाता; फोन नं. 033-40004570

19. श्रीहरि: पुस्तक प्रचार सदन, कोलकाता; फोन 033-22728207

20. आनन्द ओमप्रकाश शारदा, नान्देड़; मो. 94221-70998

21. गीता पुस्तक भण्डार, हिसार; मो. 99962-99900

22. घनश्यामदास जिन्दल, हिसार; मो. 94164-39155

23. सन्त श्रीसाधुरामजी, सिरसा; मो. 94167-58047

24. जाग्रत मोहन, होशियारपुर; मो. 94174-76999

25. श्रीराम टी पैकेजिंग, नासिक; मो. 94231-75566

26. राम कृष्ण बुक स्टोर, अहमदाबाद-13; मो. 98247-12098

27. अरविन्द गोयल, बरेली; मो. 94122-94222

28. अमित स्टोर, राँची (झारखण्ड); मो. 97714-90971

29. गोपालदास कोठारी, परली वैद्यनाथ (महाराष्ट्र) मो. 94223-26671